{"_id":"64457729fb4c56895f0f5937","slug":"district-magistrate-stuck-at-toll-plaza-due-to-sensor-error-bhadohi-news-c-20-1-169180-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सेंसर में गड़बड़ी के कारण टोल प्लाजा पर फंसे जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सेंसर में गड़बड़ी के कारण टोल प्लाजा पर फंसे जिलाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे स्थित लालानगर टोलप्लाजा की जिम्मेदारी जब से नई कार्यदायी संस्था के कंधों पर आई है, आए दिन तकनीकी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। शनिवार की रात औराई से लौटते समय जिलाधिकारी गौरांग राठी का वाहन भी यहां फंस गया। आधे घंटे तक तकनीकी खामी के कारण हाईवे पर जाम लग गया। जिलाधिकारी ने प्रबंध तंत्र को फटकार लगाते हुए पुलिस को फोन किया। पुलिस टोल प्लाजा के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालांकि हिदायत देकर उन्हें छोड़ दिया गया।निकाय चुनाव को लेकर जिले में लगातार अधिकारियों का भ्रमण चल रहा है। जिलाधिकारी गौरांग राठी शनिवार की रात औराई नामांकन स्थल का निरीक्षण कर मुख्यालय लौट रहे थे। इस बीच लालानगर टोल प्लाजा के पास जाम में उनका वाहन फंस गया। कुछ देर इंतजार के बाद पता चला कि मानव रहित सेंसर बूम में कुछ खराबी आ गई है। इसके कारण जाम लगा हुआ है। जाम के कारण काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का भी वाहन फंसा हुआ था। टोलकर्मी श्रद्धालुओं से बहस कर कर रहे थे। यात्रियों को हो रही समस्याओं को देखते हुए जिलाधिकारी ने गोपीगंज कोतवाली को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। हालांकि समझाने के बाद हिदायत देते हुए पुलिस ने दोनों कर्मचारियों को छोड़ दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि टोल पर तकनीकी खामियों को लेकर प्रबंधन को चेतावनी दी गई है। यात्रियों को अगर किसी तरह की परेशानी होती है तो कार्रवाई की जाएगी। बताया कि फिलहाल टोलकर्मियों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। गोपीगंज पुलिस को इस पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। प्रबंधक टोलप्लाजा तनबीर सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई गई है। तकनीकी खामियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।