फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   District Judge and DM tested the reality of the jail

जिला जज और डीएम ने जेल की परखी हकीकत

Mon, 28 Jun 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
District Judge and DM tested the reality of the jail
जिला जज अनिल कुमार, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने सोमवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बारी-बारी से बैरकों की तलाशी के साथ बंदियों से व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही साफ-सफाई को और बेहतर करने का निर्देश दिया। जनपद न्यायाधीश के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम दोपहर करीब 12 बजे अचानक जिला जेल धमक पड़ी। इस दौरान जहां बंदियों में हड़कंप मच गया। बारी-बारी से बैरकों की सघन तलाशी ली गई। इसके साथ ही बंदियों को सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। बंदियों से सीधे बात कर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। जिला जज ने अधीक्षक जेल को निर्देश दिया कि समय-समय पर सभी की चिकित्सकीय जांच हो। कोई अगर कोरोना संक्रमित मिले तो उसे अलग रखा जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल का निरीक्षण जिला जज के नेतृत्व में हुआ। निरीक्षण के दौरान कोई प्रतिबंधित वस्तु नहीं मिला है। साफ- सफाई की व्यवस्था को और दुरुस्त करने को कहा गया है। गुणवत्तापूर्ण और मीनू के अनुसार बंदियों को भोजन देने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल जेल की व्यवस्था पहले से बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed