{"_id":"69542c9cafe222f12b0aa605","slug":"district-jail-to-be-built-for-2-billion-dpr-sent-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-136853-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 200 करोड़ में बनेगा जिला कारागार, भेजा गया डीपीआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 200 करोड़ में बनेगा जिला कारागार, भेजा गया डीपीआर
विज्ञापन
जिला कारागार ज्ञानपुर भदोही। संवाद
ज्ञानपुर। भदोही के मूंसीलाटपुर में प्रस्तावित अत्याधुनिक जिला कारागार निर्माण की योजना अब मूर्त रूप लेती दिख रही है। एक हजार बंदियों के लिए बनने वाले कारागार का निर्माण करीब 200 करोड़ की लागत से होगी। जेल प्रशासन ने इसका डीपीआर शासन को भेज दिया है। 60 एकड़ में बनने वाले कारागार का निर्माण कार्यदायी संस्था पीडब्लयूडी मिर्जापुर कराएगी। नए साल में इसके निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पास अंग्रेजी हुकूमत के समय बने उप कारागार को कुछ साल पहले जिला कारागार का दर्जा दिया गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। 114 बंदियों की क्षमता वाले इस कारागार में 372 बंदी रहते हैं। जिला कारागार निर्माण की कवायद बीते एक दशक से चल रही है। पांच साल पहले उस समय तेजी आई, जब बंदियों की अधिक संख्या को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी और डिप्टी जेलर ने प्रयास किया। पर्याप्त जमीन की उपलब्धता को देखते मूंसीलाटपुर में कारागार निर्माण का निर्णय लिया गया। नवंबर 2019 में तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की 45 एकड़ जमीन उपलब्ध करा दी थी। जमीन पर्याप्त नहीं होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर बाद में किसानों से जमीन ली जाने लगी। साल 2020 और 2021 में कोरोना के कारण काम रुक गया। साल 2022 में परियोजना ने फिर से रफ्तार पकड़ी। अब तक 60 एकड़ में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर ली गई है। एक एकड़ जमीन की रजिस्ट्री कराने के साथ ही जेल प्रशासन ने निर्माण कार्य का डीपीआर शासन को भेज दिया। वहां से स्वीकृति मिलने पर कारागार का निर्माण शुरू हो जाएगा।
मूंसीलाटपुर में एक हजार बंदियों के लिए जिला कारागार का निर्माण होगा। 60 एकड़ में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। 200 करोड़ का डीपीआर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर को नामित किया गया है। - सूबेदार यादव, जेलर।
विज्ञापन
मूंसीलाटपुर में एक हजार बंदियों के लिए जिला कारागार का निर्माण होगा। 60 एकड़ में 59 एकड़ जमीन अधिग्रहित की गई है। 200 करोड़ का डीपीआर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू होगा। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर को नामित किया गया है। - सूबेदार यादव, जेलर।
विज्ञापन