{"_id":"67f3daef6e17832b6302c6b5","slug":"district-consumer-commission-wrote-a-letter-to-dm-recovery-will-be-made-from-the-branch-manager-of-bank-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जिला उपभोक्ता आयोग ने डीएम को लिखा पत्र, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जिला उपभोक्ता आयोग ने डीएम को लिखा पत्र, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक से होगी वसूली
Mon, 07 Apr 2025 07:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 07 Apr 2025 07:32 PM IST
सार
जिला उपभोक्ता आयोग ने डीएम को पत्र लिखकर बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ नोटिस जारी करते हुए अपील की है कि इनसे 2,18,422 रुपये की वसूली की जाए।
विज्ञापन
न्यायालय जिला उपभोक्ता आयोग
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
जिला उपभोक्ता आयोग की अदालत ने सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के भदोही शाखा प्रबंधक के खिलाफ वसूली नोटिस जारी किया। चेयरमैन संजय कुमार डे ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बीओबी प्रबंधक से 2,18,422 रुपये की वसूली कराने की अपील की। उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि खेतलपुर उचेता निवासी बैजनाथ विश्वकर्मा 2007 में जिला उपभोक्ता आयोग में याचिका डाली थी।
विज्ञापन
जिसमें उन्होंने बताया कि बीओबी बैंक की भदोही शाखा में 40 हजार का डिपॉजीट योजना के तहत जमा किया था। इस बीच उनका एफडीआर खो गया। इसकी सूचना उन्होंने बैंक को दी थी। बैंक ने डुप्लीकेट एफडीआर जारी किया। इसके बाद ने नियमित नवीनीकरण कराते रहे। 2007 में उसने बैंक में भुगतान को एफडीआर प्रस्तुत किया तो बैंक ने इससे इन्कार कर दिया और कहा कि वह पहले ही हो चुका है।
विज्ञापन
इसकी कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर आयोग में शिकायत दर्ज कराई। मामले में उपभोक्ता की पीठ ने 2009 में उपभोक्ता को 65007 रुपये सात फीसदी ब्याज की दर से देने का निर्देश दिया। वहीं आयोग ने पांच हजार का जुर्माना भी लगाया। आदेश के खिलाफ बैंक राज्य उपभोक्ता आयोग चला गया। जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने 26 सितंबर को 2024 को याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद जिला उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश अध्यक्ष संजय कुमार डे और सदस्य विजय बहादुर सिंह ने बैंक ऑफ बड़ौदा स्टेशन रोड भदोही के विरुद्ध वसूली अधिपत्र जारी किया। यह भी कहा कि पीड़ित की वसूली भू राजस्व की तरह कराया जाए। चेयरमैन संजय कुमार डे ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बैंक प्रबंधक से धनराशि वसूली का निर्देश दिया।