फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Distribution of kits to protect against the third wave of Corona

कोरोना के तीसरे लहर से बचाव के लिए किट का वितरण

Tue, 29 Jun 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Distribution of kits to protect against the third wave of Corona
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरी रोड में मंगलवार को कोरोना के तीसरे लहर को दृष्टिगत रखते हुए निगरानी समिति के सदस्यों को कोरोना किट का वितरण किया गया। किट वितरण से पूर्व अधिकारियों ने बैठक कर संचारी रोग एवं दस्तक व जनसंख्या स्थिरता पखवारा को लेकर आशा, एएनएम को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। सीएचसी के अधीक्षक डा.वीके सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को लेकर शासन गंभीर है। इसीलिए तीसरे लहर के आने से पहले पहले दवा वितरित किया जा रहा है। बताया कि निगरानी समिति के आशाओं को कोरोना किट दिया गया है। आशाएं गांव गांव जाएंगी और निरीक्षण कर दवाएं देंगी। यह किट विश्व स्वास्थ्य संगठन के गाइडलाइन के अनुसार तैयार किया गया है। बैठक में संचारी रोग एवं दस्तक व जनसंख्या स्थिरता पखवारा पर भी चर्चा की गई। बताया कि 11 जुलाई से 21 जुलाई तक पखवारा संचालित होना है। जिसे सफल बनाने के लिए 27 जून से 10 जून तक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सर्दी, खांसी, मलेरिया, फाईलेरिया, कालाजार, टीबी, मस्तिष्क ज्वर आदि के रोगो को दूर करना है। बैठक में अभियान का प्रशिक्षण भी दिया गया। डीसीपीएम पूनम श्रीवास्तव, डा.रामाशीष, बसंत लाल यादव, हर्ष राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed