{"_id":"578009344f1c1bca497f9cba","slug":"distributed-tokens-until-july-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: 12 जुलाई तक बंटेगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: 12 जुलाई तक बंटेगा टोकन
bhadohi hindi news
Updated Sat, 09 Jul 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्याल में प्रवेश के लिए टोकन वितरण की तिथि बढ़ गई है। अब कॉलेज में टोकन वितरण 12 जुलाई तक होगा। इससे पूर्व आठ जुलाई टोकन वितरण की अंतिम तिथि थी। शुक्रवार तक कॉलेज में 3000 टोकन बांटे जा चुके थे। टोकन वितरण को लेकर कॉलेज में गहमागहमी का माहौल रहा।
जिले के सबसे बड़े शैक्षणिक संस्थान काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। लगभग ढाई हजार सीटों वाले कॉलेज में शुक्रवार तक तीन हजार छात्र-छात्राओं ने टोकन ले लिया था। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। शुरू में बारिश के कारण मौसम बिगड़ जाने से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं टोकन लेने से वंचित हो गए थे। इसके बाद मौसम खुला तो कॉलेज काउंटर पर भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। शुक्रवार को टोकन लेने की आखिरी तिथि होने के कारण कैंपस में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। भीड़ को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने टोकन वितरण की तिथि बढ़ाई है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. कमाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मौका देने के लिए तिथि बढ़ा दी गई है। अब 12 जुलाई तक टोकन वितरण किया जाएगा।