फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dismiss the government which failed to stop the deteriorating law and order situation

Bhadohi News: बिगड़ती कानून व्यवस्था को रोकने में नाकाम सरकार को करें बर्खास्त

Fri, 12 Jun 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Dismiss the government which failed to stop the deteriorating law and order situation
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते सपा के लोग। संवाद
ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, पेपर लीक, महंगाई, फर्जी मुठभेड़ और फर्जी मुकदमे को लेकर प्रदर्शन किया। वहीं राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का पत्रक जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा। मांग किया कि जनता हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार तत्काल बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र व प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। देश में न तो छात्रों का भविष्य सुरक्षित है और न ही आम आदमी को राहत मिल रहा है। आंदोलनों को सरकार दबाने का काम कर रही है। सपा नेत्री अंजनी सरोज ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म, छेड़खानी जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कोई लगाम नहीं रह गया है। ऐसे में इस तरह की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य हसनैन अंसारी ने कहा कि वर्तमान सरकार में धार्मिक वैमनस्यता बढ़ती जा रही है। सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। मौके पर राम किशोर बिंद, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, सोभनाथ यादव, मधुबाला पासी, श्यामला सरोज, अंजनी शुक्ला, संतलाल, आसिफ खां, धमेन्द्र मिश्रा पप्पू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed