{"_id":"659d7fcf003e1d99090690cc","slug":"discusstion-about-examination-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-7608-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पे चर्चा : 38 हजार का लक्ष्य, मात्र 33 फीसदी पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा पे चर्चा : 38 हजार का लक्ष्य, मात्र 33 फीसदी पंजीकरण
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इस साल भी बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा करेंगे। जिले के 38 हजार 740 तक उनकी बात पहुंचाने की योजना है। स्कूलों की तरफ से दिलचस्पी नहीं लेने के कारण 28 दिनों बाद मात्र 33 फीसदी छात्रों का ही कार्यक्रम के लिए पंजीकरण हो पाया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। डीआईओएस ने स्कूलों को दो दिन में पंजीकरण की संख्या बढ़ाने को कहा है।
आगामी दिनों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई परीक्षा प्रारंभ होने वाली है। इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा तैयारी करने में जुटे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में भय होता है। परीक्षार्थियों के मन से भय दूर करने के साथ तैयारी का मंत्र देने के लिए 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें देश भर से गिने-चुने विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे, जबकि अधिकतर प्रसारण देखेंगे। परीक्षा पे चर्चा के लिए सभी बोर्ड के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का पंजीकरण 12 दिसंबर से हो रहा है। मगर 28 दिन बाद भी इसमें तेजी नहीं आई। मंगलवार तक 38 हजार 740 विद्यार्थियों के सापेक्ष मात्र 12 हजार 698 का पंजीकरण हुआ है। 675 शिक्षकों के सापेक्ष 290 और 293 अभिभावकों में 190 ने पंजीकरण करा लिया है।
स्कूलों की उदासीनता बरती जा रही है, जिससे विभाग को लक्ष्य को 50 फीसदी भी पूर्ण करना चुनौती से कम नहीं है। जिला विद्यालय निरीक्षक विकायल भारती ने बताया कि सभी विद्यालयों को फोन कर पंजीकरण करवाने को कहा गया है। इसकी निगरानी भी की जा रही है। 12 जनवरी तक ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा में शामिल होंगे 65 हजार परीक्षार्थी
ज्ञानपुर। जिले में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षाएं होनी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 56 हजार जबकि दो अन्य बोर्ड में करीब आठ से नौ हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। जिसमें 50 फीसदी छात्र-छात्राओं को परीक्षा पर चर्चा में शामिल होने का लक्ष्य दिया गया है।