फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Discussion on Exam: 59.70 percent of students registeredDiscussion on Exam: 59.70 percent of students registered

परीक्षा पे चर्चा : 59.70 फीसदी विद्यार्थियों का हुआ पंजीकरण

Thu, 01 Jan 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Discussion on Exam: 59.70 percent of students registeredDiscussion on Exam: 59.70 percent of students registered
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए जिले को एक लाख 47896 विद्यार्थियों के सापेक्ष अब तक 88290 विद्यार्थियों का पंजीकरण हो सका है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार जनपद मंडल में सबसे अधिक 59.70 फीसदी पंजीकरण कराया गया है।
विज्ञापन

वहीं, सबसे कम 35.31 फीसदी और मिर्जापुर 50.67 फीसदी पंजीकरण करा सका। अब केवल 10 दिन का समय बचा है। इसमें तय लक्ष्य तक पहुंचना विभाग के लिए चुनौती बना है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

आगामी दिनों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होने वाली है। इन दिनों हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के मन में भय होता है। परीक्षार्थियों के मन से भय दूर करने के साथ तैयारी का मंत्र देने के लिए हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।
इसमें देश भर से गिने-चुने विद्यार्थी सीधे जुड़ेंगे, जबकि अधिकतर प्रसारण देखेंगे। परीक्षा पे चर्चा के लिए सभी बोर्ड के विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों का पंजीकरण शुरू हो गया है।

इस साल एक लाख 47896 हजार विद्यार्थियों के पंजीकरण का लक्ष्य तय हुआ है। इसमें माध्यमिक को 77325 और बेसिक विभाग को 70571 पंजीकरण कराने का लक्ष्य है। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों को भी पंजीकरण करना है।
अब तक के आंकड़ों के अनुसार जनपद 59.70 फीसदी पंजीकरण कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed