फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dirty water flowing on the road is causing trouble

Bhadohi News: एक महीने से सड़क पर बह रहा चेंबर का पानी, आक्रोश

Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Dirty water flowing on the road is causing trouble
घोसिया। नगर पंचायत घोसिया के सिंहा मार्ग पर बह रहे गंदे पानी को रोकने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों को कहना है कि इस मार्ग पर अनेक चैंबर खुले हुए हैं जिससे कि गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही है। शिकायत के बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

घोसिया नगर पंचायत के जीटी रोड से जाने वाली सिंहा मार्ग पर मदरसा के समीप छह स्थानों पर चेंबर टूटा है। जिसके कारण नाली से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सोमवार को स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत घोसिया के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पंचायत के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। कहा कि इसे ठीक नहीं कराया गया तो आंदोलन किया जाएगा। कुछ दिन पहले खुले चेंबर में चार पहिया वाहन का अगला चक्का फंस गया था। स्थानीय लोगों के घंटों मशक्कत बाद निकाला गया।इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद लोग निवर्तमान चेयरमैन नुमान अहमद के आवास पर गए और उन्हें घटना के बारे में अवगत कराया। उन्होंने समस्या के जल्द निवारण का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने में मुख्य रुप से सभासद अरशद, दया गौतम, सलीम, फूलचंद, कैलाश, नसीम मोहम्मद, हनीफ, अब्दुल समद उर्फ मट्टर आदि उपसिथत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed