फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dirt on the ghats, today will offer prayers to ancestors

घाटों पर गंदगी, आज पितरों को करेंगे तर्पण

Sat, 24 Sep 2022 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
Dirt on the ghats, today will offer prayers to ancestors
ज्ञानपुर। पितृ विसर्जन पर रविवार को लोग पितरों का श्राद्ध एवं तर्पण करेंगे। गंगा घाटों पर गंदगी के बीच तर्पण करने में लोगों को दिक्कत होगी। बाढ़ एवं जलस्तर बढ़ने से रामपुर, बेरासपुर, भोगांव, कठारी संग दर्जन भर घाटों पर कीचड़ और मलबे की गंदगी फैली हुई है। ग्राम पंचायत, नगर पालिका से लेकर प्रशासन की ओर से सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन

पूर्वजों की याद में करीब एक पखवाडे़ तक चलने वाला पितृपक्ष तर्पण के साथ ही रविवार को समाप्त हो जाएगा। तर्पण को लेकर शनिवार को बाजारों में काला तिल, रोरी, घी, रक्षा सहित अन्य श्राद्ध सामग्री की खरीदारी की गई। जिसको लेकर दुकानों पर भीड़ रही। अबकी बार बारिश के सीजन के अंत में गंगा का जलस्तर बढ़ने से घाटों पर गंदगी और कीचड़ का मलबा जमा हुआ है। जिसे साफ करने के लिए भी कोई पहल नहीं हो सकी है। प्राचीन रामपुर गंगा घाट पर पित्र विसर्जन के पूर्व कोई तैयारी नहीं की गई। घाट पर जहां-तहां कूड़ा फैला हुआ है। घाट के अगल-बगल दलदल और गंदगी का अंबार लगा हुआ है। ऐसे में आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। यही हाल सीतामढ़ी, बेरासपुर, भोगांव, बिहरोजपुर सहित अन्य गंगा घाटों की भी है।
विज्ञापन

ज्ञानपुर। डुहिया भावसिंहपुर के आचार्य पं. दीनानाथ शुक्ल ने कहा कि पितरों का तर्पण दोपहर के समय अच्छा रहेगा। पितरों की संतुष्टि के लिए ब्राह्मणों को भोजन कराकर यथोचित दान करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति संग वंश वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed