फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital X-ray facility will be available 24 hours in 100 bedded hospital

Bhadohi News: सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे मिलेगी डिजिटल एक्स-रे की सुविधा

Fri, 31 May 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Digital X-ray facility will be available 24 hours in 100 bedded hospital
ज्ञानुपर। सरपतहां स्थित सौ शैय्या अस्पताल में मरीजों को 24 घंटे डिजिटल एक्स-रे की सुविधा मिलेगी। लाभ मिलेगा। अब मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। बीते माह ही अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा शुरू हुई है। जहां सुबह आठ बजे से दो बजे तक डिजिटल एक्स-रे होता था। अब एक्स-रे कक्ष में मरीजों के पहुंचने की सूचना पर दस मिनट के भीतर एक्स-रे टेक्नीशियन मौके पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सौ शैय्या अस्पताल में 2017 में डिजिटल एक्स-रे आई थी। 2022 में अस्पताल का संचालन शुरू हुआ। इसके बाद से ही डिजिटल एक्स-रे मशीन के संचालन की तैयारी चल रही थी। काफी प्रयास के बाद बीते माह ही डिजिटल एक्स-रे मशीन का संचालन शुरू हुआ था। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा न होने के कारण बड़ी संख्या में मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटरों की ओर रुख करना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौ शैय्या अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे शुरू करने के लिए निर्देशित किया था। सीएमओ डॉ. एसके चक के अनुसार ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक है। दो बजे के बाद एक्स-रे कक्ष में एक्सरे टेक्नीशियन के न मिलने पर मरीज सीधे सीएमएस के मोबाईल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। एक्स-रे टेक्नीशियन अस्पताल परिसर में आवास लेकर रहते हैं। सूचना मिलने के दस मिनट के भीतर वे एक्स-रे कक्ष में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
मरीजों का बचेगा 250 रुपये:
ज्ञानपुर। डिजिटल एक्स-रे के लिए निजी पैथौलॉजी सेंटर संचालक मरीजों से 250 से 300 रुपये वसूलते हैं। अगर सौ शैय्या अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे मिलने से मरीजों के पैसे बचेंगे। इसके अलावा चार से पांच लाख की आबादी को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed