फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Digital pay-headed step

डिजीटल भुगतान की ओर बढ़े कदम

Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर
अमर उजाला ब्यूरो /ज्ञानपुर Updated Fri, 02 Dec 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Digital pay-headed step
जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यशाला में स्वाइप मशीन से लेन-देन की जानकारी देते एक्सपर्ट।
नोटबंदी की समस्या को कम करने के लिए जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह ने डिजिटल भुगतान की ओर से कदम बढ़ाने पर जोर दिया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यशाला में जिलास्तरीय अधिकारियों को स्वाइप मशीन, मोबाइल बैंकिंग और ई-वॉलेट के माध्यम से भुगतान कराने की बारीकियां समझाईं गईं। कहा कि ज्यादातर लेनदेन डिजिटल हो जाएगा तो नोटबंदी की समस्या से परेशान लोगों की दिक्कतें काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।  
विज्ञापन

     
कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक अमिताभ सेन ने बताया कि डिजिटल पेमेंट प्रणाली से लोगों की मुश्किलें कम हो जाएंगी। यूपीआई (यूनिकफाइड पेमेंट इंटरफेस ) के सेंट्रल कमांड से 26 बैंक जुड़े हुए हैं। मोबाइल बैंक एकाउंट के साथ लिंक कराकर मोबाइल बैंकिंग से भुगतान किया जा सकता है। बताया कि ई-वालेट से बिना करेंसी के भी पेमेंट हो सकेगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्वाइप कार्ड को प्रभावी बनाने के लिए बैंक के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को बैंक से लिंक कर भी भुगतान हो सकता है। डीएम ने कहा कि कैशलेस व्यवस्था प्रभावी होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रभावी बनाने के लिए लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed