{"_id":"6626d98e98e697068d063be4","slug":"difficulties-increased-for-former-mlcs-daughter-and-son-in-law-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-111291-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पूर्व एमएलसी के बेटी और दामाद की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पूर्व एमएलसी के बेटी और दामाद की बढ़ीं मुश्किलें
विज्ञापन
ज्ञानपुर। अभिलेखों में हेराफेरी के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व एमएलसी घनश्याम दुबे के बेटी और दामाद की भी मुश्किलें बढ़ गई है। प्रभारी निरीक्षक औराई की विवेचना में सुरियांवा में दर्ज जालसाजी के मामले में दोनों लोगों का नाम प्रकाश में आया है। इस मामले में पूर्व एमएलसी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट भेजी जा चुकी है। हालांकि वर्तमान में वह जमानत पर हैं।
सुरियावां के निदिउरा निवासी भोलानाथ शुक्ल ने जनवरी 2023 में सुरियावां थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पट्टी जोरावर सिंह गांव में वह बैनामा कराया था। जिस पर वह काबिज दाखिल भी हैं। इसी जमीन का फर्जी पावर ऑफ अटार्नी को आधार बनाकर जमीन की पूर्व मालकिन राजकुमारी देवी पत्नी उमाकांत पाठक निवासी उधोपुर के फर्जी मुख्तारनामा के माध्यम से पूर्व एमएलसी घनश्याम दुबे निवासी कुसौड़ा, उनके ड्राइवर हरी प्रसाद निवासी चांदपुर, जौनपुर से मिलीभगत कर तत्कालीन सब रजिस्ट्रार को साजिश में लेकर विक्रय किया गया। बैनामे में पावर ऑफ अटार्नी और उसकी वैधता का उल्लेख नहीं किया। अपर जिलाधिकारी की जांच के आधार पर सुरियावां पुलिस ने पूर्व एमएलसी, तत्कालीन रजिस्ट्रार और चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेवचना शुरू की गई। विवेचना में पूर्व एमएलसी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। इस मामले में शामिल पूर्व एमएलसी के दामाद कल्याण जी और उनकी बेटी कंचन देवी निवासी भरुहना, मीरजापुर का नाम सुरियांवा पुलिस नहीं शामिल की। इसको लेकर भोलानाथ शुक्ल ने विवेचना अन्यत्र ट्रांसफर करने की एसपी से शिकायत की। एसपी ने मामले की विवेचना को औराई कोतवाली में ट्रांसफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक औराई ने जांच में कल्याण जी और उनकी पत्नी कंचन देवी का नाम प्रकाश में आने पर रिपोर्ट कोर्ट में भेज दिया है।