फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Diet will be modernized with Rs 14.1 crore

Bhadohi News: 14.1 करोड़ से आधुनिक होगा डायट

Wed, 03 Jun 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Diet will be modernized with Rs 14.1 crore
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट भदोही अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होगा। 14.1 करोड़ की लागत से आधुनिक भवन एवं हाॅल बनाए जाएंगे। इससे यह शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को नई मजबूती देगा। मंगलवार को डायट परिसर में बनने वाले भवन का ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे, डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिनव त्यागी ने विधि विधान से भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना केंद्र सरकार की समग्र शिक्षा योजना के तहत स्वीकृत की गई है। 14.1 करोड़ की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना में आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, 50 सीट क्षमता वाला छात्रावास, आवासीय भवन, आरसीसी सड़क, 200 आरएम चहारदीवारी, बैडमिंटन कोर्ट, बोरिंग आदि कार्य होंगे डीएम ने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने के बाद डायट परिसर अत्याधुनिक संसाधनों, डिजिटल शिक्षण सुविधाओं एवं उन्नत प्रशिक्षण से सुसज्जित होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल संसाधनों से युक्त यह संस्थान शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करेगा, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास पर पड़ेगा। यदि शिक्षक मजबूत होंगे तो पूरी शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। इस मौके पर डायट प्राचार्य अनुराग, पूर्व प्राचार्य विकास चौधरी, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed