फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dharna for making concrete bridge at Dhantulsi Ghat

Bhadohi News: धनतुलसी घाट पर पक्का पुल बनवाने के लिए धरना

Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dharna for making concrete bridge at Dhantulsi Ghat
सीतामढ़ी। धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल बनवाने के लिए कोनिया क्षेत्र के ग्रामीणों ने शुक्रवार को धनतुलसी में सांकेतिक धरना दिया। ग्रामीणों ने सुबह 10 से शाम 3 बजे तक धरना दिया। जिसमें कोनिया मांगे पक्का पुल, पुल नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाता रहा। मौके पर पहुंचे तहसीलदार सुनील कुमार को ज्ञापन देकर धरना का समापन किया।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पूरा क्षेत्र तीन ओर गंगा नदी से घिरा हुआ है। गंगा में बाढ़ आने पर लोगों की समस्याएं बढ़ जाती हैं। 1978 के गंगा बाढ़ की विभीषिका में पूरी कोनिया तबाह हो गयी थी। लोग बाढ़ के पानी से चारों ओर से घिर गए थे, निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं था। उसके बाद से ही धनतुलसी डेंगुरपुर गंगा घाट पर पक्का पुल निर्माण के लिए निरंतर मांग होती आ रही है, लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि पक्का पुल बनाने की स्वीकृति मिल जाए। इसका जनपद सहित अन्य जनपदों को भी होगा। धरने में क्षेत्र के कई गांव के ग्राम प्रधान सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने आवाज बुलंद किया।
विज्ञापन

सीतामढ़ी। ग्रामीणों का कहना है कि जब चुनाव आता है तो विभिन्न पार्टी के नेता पक्का पुल बनवाने की घोषणा करते हैं, लेकिन वही नेता जब चुनाव जीत कर सदन में पहुंचते हैं, तो अपना वादा भूल जाते है। बीते एक दशक से पक्के पुल की मांग की जा रही है। वर्तमान सरकार के कई नेताओं ने पक्का पुल बनवाने की घोषणा की लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस मौके पर पवन तिवारी, मंटू पांडेय, यजुवेंद्र सिंह, यसवंत यादव, रविंद्र मिश्रा, विनोद तिवारी, राज निषाद, नितेश सिंह गंगा धर यादव, हृदय शंकर दुबे, नीलेश दुबे महावीर तिवारी, विनय पांंडेय आदि सहित अन्य साबित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed