फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dharna at BIDA office demanding cancellation of master plan

Bhadohi News: मास्टर प्लान रद करने की मांग को लेकर बीडा कार्यालय पर धरना

Fri, 01 Aug 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dharna at BIDA office demanding cancellation of master plan
अधिग्रहण के विरोध में बीडा कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते किसान मोर्चा के लोग।  - फोटो : संवाद
भदोही। संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों और मजदूरों ने बृहस्पतिवार को भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस दौरान उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी अनिता देवी ने किसानों से पांच सूत्री मांग पत्रक लिया। कार्रवाई का भरोसा दिया तब धरना समाप्त हुआ। अध्यक्षता कर रहे इंद्रदेव पाल ने कहा कि मास्टर प्लान से केवल किसानों का नुकसान होगा।
कई किसान भूमिहीन हो जाएंगे। इसलिए मास्टर प्लान निरस्त किया जाए। बीडा में नक्शा पास कराना टेढ़ी खीर है। इतना ही नहीं यह महंगी प्रक्रिया है।
इससे किसान और गरीब अपना घर नहीं बनवा पा रहे हैं। कारपेट सिटी द्वितीय के लिए ली जा रही जमीन को भूमि अधिग्रहण भूमि अर्जन पुर्नवसन पर्नुव्यवस्थापन अधिनियम 2013 के तहत उचित मुआवजे की भी मांग उन्होंने रखी।
विज्ञापन

शोभनाथ यादव ने कहा कि बीडा की कार्यप्रणाली और पारदर्शी की जाए। इस दौरान सुशील श्रीवास्तव, रामजीत यादव, भुलाल पाल, बनारसी सोनकर, केशव प्रसाद, परदेशी राम, अमृतलाल, भान सिंह आदि ने भी संंबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed