{"_id":"67bf58af953aa4c3390c98d0","slug":"devotees-stood-in-the-way-of-girijapatis-wedding-procession-the-sky-echoed-with-har-har-bam-bam-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-122893-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: गिरिजापति की बरात में अड़भंगी बन झूमे श्रद्धाुलु, हर-हर, बम-बम से गूंजा गगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: गिरिजापति की बरात में अड़भंगी बन झूमे श्रद्धाुलु, हर-हर, बम-बम से गूंजा गगन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर बुधवार को जगह-जगह से शिव बरात निकाली गई। आदिदेव की बरात में अड़भंगी बन श्रद्धालु खूब झूमे। प्रमुख शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ और मां गौरा के विवाह की रस्में निभाई गईं। लोकाचार के बीच मंगलगीत गूंजे। ‘हर-हर महादेव, हर-हर बम-बम के उद्घोष गगन गूंजा उठा।
जिले के प्रमुख शिव मंदिरों के कपाट दर्शन पूजन के लिए मंगलवार की रात 2.30 बजे के बाद खोल दिए गए। सबसे पहले प्रशासनिक कर्मचारियों ने बाबा के दरबार में मत्था टेका और ड्यूटी पर तैनात हो गए। इसके बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की कतार लग गई। चहुंओर हर हर महादेव की गूंज रही। गोपीगंज बड़े शिव मंदिर से मां सिंह वाहिनी श्रृंगार समिति, शिवम क्लब और ज्ञानपुर में बाबा बर्फानी ग्रुप की ओर से शिव बरात निकाली गई। भोले बाबा की बरात में शिवभक्ति में रमा भक्त अडंभगी बन कर नाच रहे थे। अड़भंगी बराती रंग गुलाल और भस्म उड़ाते हुए चल रहे। हर कोई शिवमय हो गया। बरितयों के स्वागत में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था किया गया था। मंदिर से बरात निकलने से पूर्व गिरिजापति के स्वरूप का अलौकिक शृंगार किया। बरात में डीजे, ढोल नगाड़ा, घंट, शंख, मृदंग ताशे की धुन पर भूत, प्रेत, पिशाच, काल, नंदी के वेश में श्रद्धालु झूमते नजर आए। बरात बड़े शिव मंदिर से काली महाल, कबूतर नाथ मंदिर, केडवरिया, सदर मोहाल, मिर्जापुर रोड,काली महाल होते हुए वापस शिव मंदिर पहुंची। घर की छतों से महिलाओं ने बरात पर पुष्प वर्षा की। बुधवार शाम 6.10 बजे तिलेश्वर नाथ मंदिर से श्रृंगार समिति की ओर से आनापुर से शिव बारात निकाली गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
इनसेट:
शिवालयों के बाहर दो किमी तक लगी भक्तों की कतार
जंगीगंज। क्षेत्र के हरिहर नाथ, सेमराध नाथ, तिलेश्वर नाथ और बड़े शिव मंदिर में मंगलवार की रात 2.40 बजे से बुधवार की रात 10.30 तक दर्शन पूजन दौर चलता रहा। शिवालयों के बाहर दर्शन के लिए डेढ़ से दो किलोमीटर तक भक्तों की कतार लगी रही। इसके अलावा हनुमानगढ़ी, मनकामेश्वर नाथ, सीतामढ़ी के बाबा महादेव मंदिर, सीता समाहित स्थल, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, स्वयं भू बाबा धवासानाथ मंदिर, माधोसिह का प्राचीन शिव मंदिर, सुरियावां के कैड़ा तिलकनाथ शिव मंदिर, मोढ़ के बनकट, सरायक्षत्रशाह, बदलीपुर बदलेश्वर, लालानगर के भुवनेश्वर नाथ, मतेथू शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुंदरवन में द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी सजाई गई है। बर्फ के शिवलिंग बनाए गए। यहां सुबह 9 बजे डीएम विशाल सिंह ने दीप जलाया।
इनसेट:
महाशिवरात्रि गंगा में लोगों ने लगाई आस्था की डूबकी
ज्ञानपुर। महाशिवरात्रि पर रामपुर गंगा घाट, रामपुर, गुलौरी, भोगांव, चतुर्मुखी, बिहरोजपुर, बेरासपुर, जहांगीराबाद, भवानीपुर, बरजी, डेरवां आदि घाटों पर श्रद्धालुओं स्नान किया। इसके बाद शिव मंदिर की रूख किए। मंदिर से लेकर घाटों तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। एसपी डॉ. अभिमन्यु मांगलिक ने एएसपी डॉ. तेवी सिंह के साथ मंदिरों मेेंं जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औराई कोतवाल अंजनी कुमार राय दरोगा ऋषि शुक्ल के साथ माधोसिंह शिव मंदिर का निरीक्षण किया।