{"_id":"3bd9463edb056ec26867f626312299ee","slug":"devotees-of-goddess-worship-kushmanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी कूष्मांडा की भक्तों ने की आराधना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी कूष्मांडा की भक्तों ने की आराधना
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र को लेकर विभिन्न देवी मंदिरों पर देवी जागरण के कार्यक्रम भी चल रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र देवीमय हो गया है। देवी के जयकारे से मंदिर परिसर गूंजायमान हो रहे हैं।
नवरात्र के चौथे दिन सोमवार को देवी कूष्मांडा की पूजा आराधना की गई। देवी मंदिरों में देवी के चौथे स्वरूप की आरती पूजन श्रद्धालुओं ने विधि विधान से की।
नगर के प्रमुख देवी मंदिर, गोपीगंज के दुर्गा देवी मंदिर एवं काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं आस्था के साथ देवी के दर्शन किए। मान्यता है कि नवरात्र में देवी की सच्चे मन से आाराधना करने वालों की सारी मुरादें पूरी होती हैं।
विज्ञापन
शाम में स्थानीय कागभुसुंडी मंदिर पर देवी जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं की टोली ने देवी की भक्ति से संबंधित गीत गाकर आरती पूजन किया। उधर सीता समािहत स्थल सीतामढ़ी में भी दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
मंदिर की आकर्षक सजावट की गई है। नवरात्र में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक होती है। खासकर अष्टमी एवं नवमी के दिन तो यहां का नजारा मेले जैसा हो जाता है। जगापुर और चेरापुर सेमराध में देवी मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।