फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Devadhidev Mahadev's Jalabhishek done in the pagodas

शिवालयों में देवाधिदेव महादेव का किया जलाभिषेक

Mon, 09 Aug 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Devadhidev Mahadev's Jalabhishek done in the pagodas
बाबा सेमराधनाथ धाम में जलाभिषेक करने के लिए उमड़े श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। सावन के तीसरे सोमवार को शिवालय श्रद्धालुओं से पट गए। भोर से शिव मंदिर हर-हर महादेव से गूंजते रहे। सुबह में हुई बारिश भी भक्तों के कदम नहीं रोक सकी। भीगते हुए श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचे। दिन-भर बाबा का दुग्धाभिषेक, जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजन-अर्चन चलता रहा। जहां एक ओर लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु भूतनाथ की एक झलक पाने को बेताब रहे। शिव मंदिरों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे।
विज्ञापन

देवाधिदेव महादेव के अतिप्रिय मास श्रावण के तीसरे सोमवार को भोर से ही जनपद के विभिन्न शिवालयों में शिवभक्तों की लंबी कतार लगी रही। हर-हर महादेव, बोल बम आदि के जयकारों से क्या नगर क्या गांव गुंजायमान रहे। वहीं ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर बाबा के दर्शन-पूजन करने के लिए भोर से ही लंबी कतार लगी रही। भीड़ दोपहर में तो कुछ हल्की रही लेकिन शाम ढलते ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। भूतनाथ को अर्पित करने के लिए बिल्व पत्र, पुष्प, भांग, धतूर का फल आदि थाल में सजा कर महिलाएं शिवधाम पहुंचती रहीं। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। सुरक्षा के मद्देनजर शिव मंदिरों पर कड़ी चौकसी रही।
विज्ञापन

इसी तरह औराई, महराजगंज, बाबूसराय के सारीपुर, गिर्दबड़गांव और खमरिया के भुजवा शिवाला, दलपतेश्वर, राधाकृष्ण आदि स्थानों पर स्थित शिवालयों में भक्तों की लंबी कतार लगी रही। पुलिस प्रशासन की टीम लगातार अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों पर भ्रमण कर जायजा लेती रही। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के सेमराध स्थित स्वयंभू सेमराधनाथ का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। लंबी लाइन में खड़े भक्त हर-हर महादेव और बोल बम का जयकारा लगाते रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में पावन पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को देवाधिदेव महादेव के दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाबा बड़े शिव धाम में हर-हर, बम-बम के जयघोष से परिसर गुंजायमान रहे। गोपेश्वर नाथ, सिद्धेश्वर नाथ, बाबा कबूतर नाथ, जोगीवीर महादेव मंदिर, मनकामेश्वर नाथ के अलावा तिलेश्वरनाथ, पांडवानाथ आदि शिवालयों में शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed