फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   ???? ??? ???? ?? ??Despite the gate being closed, youths go by taking risks

फाटक बंद होने के बावजूद जोखिम उठाकर जाते हैं युवक

Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
???? ??? ???? ?? ??Despite the gate being closed, youths go by taking risks
सुरियावां रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर बंद गेट के अंदर खड़े साइकिल सवार युवक। संवाद - फोटो : BHADOHI
सुरियावां। उत्तर रेलवे के विभिन्न गेट पर युवकों की मनमानी किसी समय हादसे का रुप ले सकती है। मंगलवार को सुबह सुरियावां स्टेशन के पूर्वी छोर स्थित बंद गेट के नीचे से आर-पार होकर डाउन ट्रैक पर खड़े दो साइकिल सवार युवकों को देखकर लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। लोगों ने कहा कि अप ट्रैक से प्रतापगढ़-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए गेट बंद कराया था। गेटमैन की पुकार को नजरंदाज कर साइकिल सवार गेट के अंदर पहुंच जा रहे हैं। नंदलाल ने कहा कि गर्मी हो या ठंडी और बरसात। रेलवे पुलिस इस तरह की लापरवाहियों को रोकने के लिए कभी दिखाई नहीं पड़ती। जबकि उक्त गेट दुर्गागंज से वाराणसी जाने के लिए मुख्य मार्ग से जुड़ा और 24 घंटे आवागमन जारी रहता है। सिर्फ ट्रेनों के आवागमन करते समय गेट के बंद होने पर कुछ क्षण के लिए लोग रुक पाते हैं। शिक्षक रामकुमार, व्यापारी प्रमोद कुमार ने गेट बंद होने की स्थिति उठाए जा रहे जोखिम पर रोक लगाने की मांग लखनऊ डिविजन के अधिकारियों से की। जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ विक्रम सिंह ने बताया कि इस तरह की अनदेखी को रोकने की जिम्मेदारी गेटमैन की होती है। यदि कोई जबरजस्ती कर जोखिम मोल लेता है उसे चिन्हित कर रेलवे पुलिस को सौंपा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed