फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dental chair will start in Chetsingh District Hospital, dental patients will get complete treatment

Bhadohi News: चेतसिंह जिला अस्पताल में शुरू होगी डेंटल चेयर, दांत के मरीजों को मिलेगा संपूर्ण इलाज

Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Dental chair will start in Chetsingh District Hospital, dental patients will get complete treatment
ज्ञानपुर। महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में डेंटल चेयर की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए शासन स्तर से मंजूरी मिल गई है। इससे दांत के मरीजों को सहूलियत होगी। एक रुपये के पर्चे पर दांत का पूरा उपचार करा सकेंगे। उन्हें दांत उखाड़ने और सेट कराने के लिए निजी क्लिनिक की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

चेतसिंह चिकित्सालय में प्रतिदिन एक हजार मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें 35 मरीज दांत की समस्या लेकर ओपीडी पहुंचते हैं। कर्मचारियों ने बताया कि अस्पताल में कुछ वर्ष पूर्व डेंटल चेयर की सुविधा थी। अफसरों की उदासीनता से चेयर सुविधा बंद हो गई। इससे यहां आने वाले मरीजों की जांच कर दवा दे दी जाती है। मरीजों को दांत निकालवाने एवं सेट करवाने के लिए दूसरे जगह जाना पड़ता है। चिकित्सालय में दांत के चिकित्सक मौजूद है। पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण मरीजों का संपूर्ण उपचार नहीं हो पाता है। डेंटल चेयर की सुविधा शुरू होने से मरीजों को सहुलियत होगी। चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि शासन को डेंटल चेयर के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। शासन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed