फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dengue case is not stopping, four patients found again

Bhadohi News: नहीं थम रहा डेंगू का केस, फिर मिले चार मरीज

Sat, 09 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dengue case is not stopping, four patients found again
ज्ञानपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की पुख्ता तैयारियों के दावों के बाद भी डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को डेंगू के चार नए मरीज मिले। जिसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 279 पहुंच गई। लगातार बढ़ते मरीज के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं कम नहीं हो रही है। हालांकि विभाग का दावा है कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दावा किया गया था कि ठंड बढ़ने के साथ डेंगू मरीजों की संख्या कम होगी। हालांकि अब तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है। जिले में हर दिन दो-चार डेंगू के नए मरीज मिल रहे हैं। शुक्रवार को भी चार नए मरीज मिले। सभी नए मरीज नई बाजार, भदोही, गोपीगंज क्षेत्र से हैं। विभाग ने 10 की रिपोर्ट संदिग्ध मिलने पर एलाइजा टेस्ट के लिए भदोही सीएचसी पर भेजा था। जिसमें चार की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। इस साल रिकार्ड डेंगू मरीज मिल रहे हैं। जिससे विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जिला मलेरिया अधिकारी राम आसरे पाल ने बताया कि शुक्रवार को चार नये डेंगू मरीज मिले हैं। सबकी स्थिति सामान्य है। पीड़ित के घर से 50 घरों के अंतर्गत गांव में फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed