{"_id":"6530324f225f76e1ee0c55a9","slug":"dengue-attack-in-carpet-city-number-of-patients-crossed-100-records-broken-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-4594-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कालीन नगरी में डेंगू का प्रहार, मरीजों की संख्या सौ पार, टूटे रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कालीन नगरी में डेंगू का प्रहार, मरीजों की संख्या सौ पार, टूटे रिकॉर्ड
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के लाख कवायद के बाद भी कालीन नगरी में डेंगू ने बुधवार प्रहार किया और पांच साल का रिकाॅर्ड तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में डेंगू के 11 नए मरीज मिले। इससे जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 103 हो गई। बीते साल जिले में रिकाॅर्ड 101 मरीज मिले थे। डेंगू के बढ़ते केस से जनपद वासी चिंतित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग दावा कर रहा है कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। आरआरटी टीम उनकी नियमितत निगरानी कर रही है।
जिले में बीते एक सप्ताह में डेंगू मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। दो दिन में ही डेंगू के 21 नए केस मिल चुके हैं। बीते साल 101 केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने इस बार पहले से ही तैयारियां पुख्ता होने का दावा कर रही थी, लेकिन डेंगू के बढ़ते केसों के बीच विभाग की तैयारियां धरी की धरी रह गई है। विभाग के लाख कवायदों के बाद जिले में बढ़ते केस थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। डेंगू तेजी से जिले में पैर पसारता जा रहा है। लगातार बढ़ते केस के कारण स्वास्थ्य विभाग के माथे पर सिकन आ गया है। बुधवार को जिले में डेंगू के 11 नए केस मिले। इसमें भदोही, ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां, नईबाजार के मरीज शामिल हैं। डेंगू के नए केस मिलने के बाद कुल 103 केस हो गए हैं। इसके साथ ही डेंगू मरीजों का बीते पांच सालों का रिकार्ड टूट गया है। इसके पहले बीते साल जिले में 101 मरीज मिले थे। नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। टीम डेंगू मरीज मिले गांवों में पहुंच कर दवा छिड़काव के साथ ही लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही आरआरटी टीम मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है। बढ़ते मरीजों के कारण विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है।
-- -- -- -- -- -- -- --
इनसेट:
5139 मरीजों की हुई डेंगू जांच:
ज्ञानपुर। जिले में इस साल 5139 व्यक्तियों की डेंगू जांच किट से की गई। इसमें 235 व्यक्तियों में डेंगू के संदिग्ध लक्षण मिले थे। इसके बाद मरीजों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए लैब भेजा गया। एलाइजा टेस्ट में 103 मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिला चिकित्सालय में वार्ड डेंगू मरीजों से भर गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट:
टूटा पांच साल का रिकार्ड:
वर्ष -मलेरिया -डेंगू
2018 -596 - 29
2019 - 400 -11
2020 -73 -00
2021 -58 - 39
2022 -22 -101
2023- 11- 103
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन:
डेंगू के 11 नए केस सामने आए हैं। जिले में मरीजों की संख्या 103 हो गई है। हालांकि इससे घबराने की जरूरत है। सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। लोग सतर्क रहें और अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। - राम आसरे पाल, जिला मलेरिया अधिकारी, भदोही।
-- -- -- -- -- -- -- -- -