{"_id":"6a4eae0a82f1f750f00b65f2","slug":"demonstration-to-repair-damaged-bridge-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-145489-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
कौलापुर के बदरी गांव में प्रदर्शन करते किसान। संवाद
कौलापुर। डीघ ब्लॉक के बदरी स्थित बंधे पर सड़क के नीचे बनी पुलिया पांच महीने से क्षतिग्रस्त है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बताया कि पुलिया का समय से मरम्मत नहीं किया गया तो गंगा में पानी बढ़ने पर लोगों के खेतों में पानी जाएगी। जिससे उनकी फसल बर्बाद होगी।
लोगों ने बताया कि बंधी के पास बनी पुलिया के कारण गंगा में बाढ़ के समय पानी रोड के दूसरी तरफ निकल जाता है। पुलिया टूटने से आसपास के किसानों की चिंता बढ़ गई है। बताया कि पहले गंगा का पानी बढ़ने पर पुलिया के ऊपर से निकलकर धीरे-धीरे खेतों में प्रवेश करता था।
जिससे नुकसान की संभावना कम रहती थी, लेकिन पुलिया टूट जाने के कारण अब गंगा का पानी सीधे सड़क पार कर खेतों में पहुंचेगा। किसानों की सैकड़ों बीघा कृषि भूमि प्रभावित हो सकती है। मांग किया कि समय रहते पुलिया की मरम्मत कराई जाए। इस दौरान डीएम तिवारी, सतीश तिवारी, शिवम तिवारी, अखिलेश तिवारी, रेयांश आदि रहे।