फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration on negligence in hotspot village

हॉटस्पॉट गांव में लापरवाही पर प्रदर्शन

Mon, 08 Jun 2020 04:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on negligence in hotspot village
चौरी के हॉटस्पॉट भवानीपुर गांव में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : BHADOHI
चौरी। हॉटस्पॉट घोषित गांव क्षेत्र के भवानीपुर गांव में अब तक सैनिटाइजर आदि का छिड़काव और अन्य सुरक्षात्मक कदम न उठाए जाने के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर कहा कि गांव को उपेक्षित किया जा रहा है, जबकि यहां चार पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे ग्रामीणों की सेहत खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि परिषदीय स्कूल में क्वारंटीन किए गए चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रशासन ने गांव को सील करा दिया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक बस्तियों को सैनिटाइज नहीं कराया गया। सैनिटाइज न होने से ग्रामीण केस बढ़ने को लेकर आशंकित हैं। गांव के 70 फीसदी लोग सब्जी बेचकर परिवार का जीवकोपार्जन करते हैं। गांव सील होने के चलते वे बाहर नहीं जा पा रहे हैं। यहां तक की गेहूं की पिसाई आदि भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव को सैनिटाइज किया जाए। साथ ही अन्य जरूरी एहतियात भी बरते जाएं। इस मौके पर नंदलाल पटेल, अनिल पटेल, राजन पटेल, शीतला प्रसाद, अमरेश, अजय पटेल, श्यामजी, अवधनारायण, राजकुमार, मनोज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed