फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of students against Vidyapeeth, memorandum submitted

विद्यापीठ के खिलाफ छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of students against Vidyapeeth, memorandum submitted
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विद्यापीठ प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की लापरवाही से उनका परीक्षा परिणाम सही नहीं आया है। इससे उनको अगली कक्षाओं में प्रवेश लेने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग की। छात्र-छात्राओं ने ज्ञापन में बताया कि परीक्षा देने के बाद भी उन्हें अनुपस्थित दिखाया जा रहा है। कई छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में शून्य दिख रहा है। रसायन विज्ञान का नंबर वनस्पति विज्ञान पर चढ़ा दिया गया है। अभी तक कई छात्र-छात्राओं का अंक वेबसाइट पर ही नहीं आया है। इससे उनको एमएससी या अन्य कक्षाओं में प्रवेश के लिए परेशान होना पड़ रहा है। परीक्षा नियंत्रक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को संबोधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा। एक सप्ताह के अंदर सुधार की मांग की। चेतावनी दी कि सुधार न होने पर वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के अंकपत्र में तकनीकी खामियों के चलते कमियां है। इसमें सुधार के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है। इस मौके पर धीरज दूबे, पंकज यादव, आशुतोष यादव, हिमांशु दूबे, राहुल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed