फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration of MNREGA workers due to non-payment of wages

मजदूरी न मिलने पर मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन

Sun, 11 Jul 2021 06:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of MNREGA workers due to non-payment of wages
ज्ञानपुर। विकास खंड के चकसिखारी गांव में मनरेगा की मजदूरी न मिलने पर रविवार को मजदूरों ने ग्राम प्रधान के आवास पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि माह भर पूर्व तालाब के भींटें और जंगल की सफाई का कार्य किया गया। मास्टर रोल बनने के बाद भी तय समय पर उनकी मजदूरी नहीं मिल सकी। इससे उनकी मजदूरी लैप्स हो गई। इससे 100 से अधिक मुसहर बस्ती के मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान मंजू मिश्रा ने आश्वस्त किया कि उनकी मजदूरी दिलाई जाएगी। मामले में जिलाधिकारी से मिलकर ब्लॉक के अफसरों की शिकायत की जाएगी। उन्होंने बीडीओ के खिलाफ यह भी आरोप लगाया कि मौखिक आदेश से गांव के विकास को रोका जा रहा है। गांव के विकास की न तो कार्ययोजना ब्लॉक में बनाई जा रही है और न ही इस्टीमेट। मजदूरी से लेकर अन्य कार्यों का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। जिससे गांव का विकास बाधित हो रहा है। बीडीओ अश्वनी पांडेय ने कहा कि मजदूरी से जुड़ी फाइल विलंब से पहुंची, हालांकि मजदूरों की मेहनताना दिलाया जाएगा। लापरवाही कहां से हुई इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed