फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration in tehsil against inflation, privatization

महंगाई, निजीकरण के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन

Wed, 18 Nov 2020 06:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Demonstration in tehsil against inflation, privatization
भदोही। जिले में सड़कों की बदहाली, निजीकरण, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील प्रांगण में धरना देकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी योगेंद्र कुमार को अपना ज्ञापन सौंप कर सिंचाई, नहरों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिले में कोई भी सड़क ठीक नहीं है। कालीन उत्पादन और निर्यात के नाम पर जो सहूलियतें भदोही को मिलनी चाहिए, वह भी नहीं मिल रही है। जिले के डूब क्षेत्र समधा ताल, पकरी ताल, ओदरा ताल, कुरमैचा ताल से पानी निकासी कराने की मांग की, ताकि वहां पर रबी की बुआई हो सके। मंत्री इंद्रदेव पाल ने कहा कि रबी की बुवाई के लिए बीज, यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराई जाए। बिजली, पेट्रोल और डीजल का दाम आधा करने की मांग की।
विज्ञापन

निजीकरण पर रोक लगाने और आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन रद करने की मांग की। साथ ही ठेका खेती पर रोक लगाने और मंडी कानून लागू करने की मांग की गई। धान का समर्थन मूल्य 3150 रुपये घोषित करने की मांग की। अध्यक्षता रामचंदर पटेल ने की। जगन्नाथ मौर्य, कैलाश नाथ बिंद, रमापति यादव, चंद्रेश त्रिपाठी, परदेशी राम, मुरलीधर पाल, ज्ञान प्रकाश प्रजापति, मानसिंह मौर्य, बेचू बिंद, महिराज गौतम, अमृतलाल मौर्य, अशोक गौतम, रामलाल यादव, हृदय लाल यादव, सुक्खू लाल पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed