फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstration by workers demanding regularization

Bhadohi News: नियमित करने की मांग को लेकर कर्मियों का प्रदर्शन

Tue, 02 Jul 2024 04:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by workers demanding regularization
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को दैनिक वेतन कर्मचारियों ने नियमित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर विनियमितीकरण की मांग किया। कहा कि महाविद्यालय में नौ दैनिक वेतन कर्मचारी वर्ष 2008 से कार्यरत हैं। वर्ष 2001 के आदेश के तहत उनको नियमित किया जाए।
विज्ञापन

वर्तमान में 194 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मिलता है। जिससे उनको परिवार का जीवकोपार्जन करना मुश्किल हो गया है। वन विभाग के समूह घ में कोर्ट ने दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के पक्ष में फैसला दिया है। जिसके तहत उन्हें 18 हजार रुपये मिलता है। सरकार उनकी दयनीय दशा का ध्यान रखते हुए नियमित करे। प्रदर्शन करने वालों में तेरसनाथ उपाध्याय, अमित कुमार पाठक, सुषमा मौर्य, संतोष कुमार, सुनील यादव, राजकुमार चौहान, संतोष मालवीय, धर्मेन्द्र मालवीय, अब्दुल खलील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed