फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demonstrated protest against privatization

प्रदर्शन कर किया निजीकरण का विरोध

Wed, 03 Feb 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest against privatization
ज्ञानपुर। ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन जिला इकाई के पदाधिकारियों ने बुधवार को ज्ञानपुर उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर निजीकरण का विरोध किया। जिला संयोजक दीपक पटेल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आम बजट में विद्युत वितरण निगम के साथ उपेक्षा कर निजीकरण की घोषणा कर दी गई। वर्षों से अधिकारियों-कर्मचारियों के लंबित पड़े मांगों पर कोई निर्णय न होने पर निजीकरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एके पाल ने कहा कि विभाग के एक क्षेत्र को बढ़ावा देकर पहले से कार्यरत कर्मचारियों के साथ इस तरह का बर्ताव आने वाले दिनों के लिए शुभ संकेत नहीं है। सरकारी विद्युत कंपनियों को जिम्मेदारी न देकर ऐसे निजी हाथों में वितरण की व्यवस्था देने की रणनीति तैयार की जा रही है जो औद्योगिक प्रतिष्ठानों, घरानों तक सीमित होकर रह जाएगी। गरीब, मजदूर, मध्यम वर्गीय परिवारों कनेक्शन लेने के बाद भी बिजली के लिए तरसेंगे। पूर्व में निगम और विभाग को घाटे में बताकर परेशानी बढ़ाई गई है बजट में कुछ उम्मीद भी रही जिसे नकार दिया गया। निजी हाथों में देने से पहले कर्मचारियों की मांग पूरी न होने पर आंदोलन का रास्ता तय किया जाएगा। पदाधिकारियों ने छह सूत्रीय मांग पत्र अधीक्षण अभियंता भदोही को भेजा। इस मौके पर सुजीत यादव, माधव द्विवेदी, दीपक दुबे, सत्यप्रकाश, विपिन मौर्या, उमेश गौतम, मनोज कुमार सहित विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed