{"_id":"5e0254f68ebc3e87d6158d52","slug":"demonstrated-bhadohi-news-vns50153721","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनी निर्माण को लेकर वनवासियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनी निर्माण को लेकर वनवासियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। डीघ विकास खंड के बारीपुर गांव के मुसहरों ने कालोनी निर्माण की मांग लेकर मंगलवार को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को दिए पत्र में आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी की मनमानी से उन्हें आवास का आवंटन नहीं हो रहा है।
आरोप लगाया कि बारीपुर की वनवासी बस्ती में दर्जन भर से अधिक वनवासी कई साल से रहकर जीवन-यापन कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री आवास के लिए उन्हें आज भी परेशान होना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बीते वित्तीय वर्ष में आवास की सूची में वनवासियों का नाम दर्ज होने की बात कहीं जा रही थी, बावजूद इसके आवास अभी तक नहीं बन सके। जबकि गत दिनों मंडलायुक्त ने डीएम के साथ केवटाही में चौपाल लगाकर वनवासियों को विशेष वरीयता देने का निर्देश दि या गया,लेकिन उसका कोई असर नहीं पड़ा। जिसके कारण परिवार भीषण ठंड में पेड़ों के नीचे रहने को विवश है। कई बार बीडीओ, ब्लॉक प्रमुख से भी आवास की मांग अनसुनी होने से मजबूरीवश प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ा।
प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी, लेखपाल पर भी उपेक्षा बरतने का आरोप मढ़ा। कहा कि उच्चाधिकारियों ने वनवासी कालोनी बसाने का आदेश दिया है लेकिन जमीन की कमी बताकर उनके आवास नहीं बनाए जा रहे। प्रदर्शन करने वालों में राजकरन, खुशबू देवी, मिथिलेश कुमार, रामरुप, रामलाल, छोटेलाल, शिवकुमार, प्रेमादेवी, प्रमोद कुमार, राधेश्याम, रामचंद्र, अरुण, श्यामबली, दीपचंद, कमला शंकर, कमलेश, राकेश, दिलीप, सुनील, शीतला, नंदू, विक्रम, मटोल, मंगल वनवासी आदि रहे।