ज्ञानपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष काशीनाथ पाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ शनिवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र का हनन हो रहा है। बीपी मंडल की सिफारिश लागू करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान हो गई है। आवाज उठाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाता है। जिसको लेकर सपा चुप नहीं बैठेगी। ज्ञापन में आरक्षण में छेड़छाड़, महिलाओं के उत्पीड़न, सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत आरक्षण को पूर्व की तरह प्रभावी करने और पिछड़ों की जनगणना कराकर उसके हिसाब से हिस्सेदारी दी जाए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष विकास यादव, ह्दय नारायण प्रजापति, राजेश सोनकर, जाहिद बेग, रामयज्ञ पाल, उमेश बिंद, वजीर आलम, राघो राम पाल, संतलाल यादव, कमला महतो, अशोक माली, बिंदू सरोज, अंजनी आदि रहीं। वहीं दूसरी ओर सपा के जिला कार्यालय पर हुई बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण और बीएलए की नियुक्ति पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी अपनी तरफ से हर बूथ पर बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) लगाएगी। जिससे सभी का नाम मतदाता सूची में जुड़ जाए।उन्होंने कहा िभाजपा ने राजनीति की गरिमा को बहुत क्षति पहुंचाई है। झूठ और पाखंड के सहारे उसने वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। बुनियादी मुद्दों से मुंह चुराकर जनता को बरगलाने का काम हो रहा है।इस मौके पर बाबा बिंद, लवकुश यादव,धर्मेंद्र मिश्र पप्पू आदि रहे।