फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to run local train by sending memorandum to Railway Minister

रेलमंत्री को ज्ञापन भेजकर की लोकल ट्रेन चलाने की मांग

Tue, 22 Feb 2022 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Demand to run local train by sending memorandum to Railway Minister
व्यापार मंडल ने सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम अनुपम शर्मा और डीआरएम वाराणसी मंडल रामाश्रय पांडेय को ज्ञापन भेजकर ओवरब्रिज बनवाने और लोकल ट्रेन चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष ज्ञानेश्वर अग्रवाल ने कहा कि वाराणसी-प्रयागराज रूट के माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में छह ऐसे क्रासिंग पड़ते हैं, जो धार्मिक स्थलों को जोड़ते हैं। माधोसिंह-औराई क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन पांच अन्य रेलवे क्रासिंग ककराही, केड़वरिया, सरायजगदीश-सीतामढ़ी, कोइरौना-कलिंजरा आदि पर ओवरब्रिज बनवाने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ककराही क्रासिंग से प्रतिदिन मिर्जापुर, सोनभद्र, मध्यप्रदेश के लिए काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं और विंध्य धाम में मत्था टेकने वाले देर रात तक आवागमन करते हैं। सरायजगदीश क्रासिंग कोनिया क्षेत्र के 70 गांवों को जोड़ता है। जानकी धाम, सेमराधनाथ पौराणिक स्थल के लिए भक्तों का रेला लगा रहता है। ककराही क्रासिंग प्रमुख गंगा घाट रामपुर से जुड़ता है। प्रमुख स्नान पर्व पर श्रद्धालु गंगा में स्नान करने के लिए इसी से होकर आवागमन करते हैं। कोइरौना-कलिंजरा मार्ग पर बसहीं क्रासिंग तटवर्ती लोगों को राजमार्ग पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। ज्ञापन में संबंधित रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनवाने तथा लोकल ट्रेन चलवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि दोहरीकरण का कार्य पूरा होने पर वाराणसी-प्रयागराज के लिए हर दो घंटे पर लोकल ट्रेन चलवाने से राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed