फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand to free encroachment on public drain

सार्वजनिक नाला पर अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग

Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demand to free encroachment on public drain
औराई ब्लॉक के पूरे बैदान-उमरहां गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा नेता डा. सूर्यप्रसाद चौबे ने बृहस्पतिवार को डीएम आर्यका अखौरी को ज्ञापन सौंपकर सार्वजनिक नाला को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। कहा कि एक दशक पूर्व तक गोड़ा सुबंस से महेंद्र पाल के घर को जोड़ते हुए सार्वजनिक नाला बहता था।
विज्ञापन

बारिश व घरों का गंदा पानी और ताल में भरने वाला पानी काफी दिनों तक उसी नाले से बह कर गंगा की ओर निकल जाता था। जब भूमाफिया की नजर इस विशालकाय नाले की जमीन पर पड़ी तो उन्होंने इसका अतिक्रमण शुरू कर दिया जिसका विरोध करना क्षेत्रवासियों के लिए ही भारी पड़ रहा है। दरअसल बार-बार औराई तहसील, ब्लाक प्रशासन से शिकायत करने के बाद भी अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अतिक्रमण के कारण अवरुद्ध हुई जलनिकासी से 30 गांवों के किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। मामले की जांच कराकर एसडीएम औराई को अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में लक्ष्मीशंकर मिश्रा, संतोष मिश्रा, राजेश पाल, शिवशंकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed