फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand for giving 2.5 lakh for rural housing

Bhadohi News: ग्रामीण आवास के लिए ढाई लाख देने की मांग

Thu, 11 Dec 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Demand for giving 2.5 lakh for rural housing
भदोही। आल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक के बैनर तले बुधवार को दर्जनों किसान और मजदूर, विशेषकर महिलाएं, क्षेत्र पंचायत कार्यालय के बाहर धरने दिया। दो घंटे तक चले धरने के बाद उन्होंने खंड विकास अधिकारी को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन के संयुक्त मंत्री सुशीर श्रीवास्तव ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो फिर से धरना दिया जाएगा। संयुक्त मंत्री सुशीर श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योजनाओं के तहत ग्रामीण गरीबों को आवास के लिए ढाई लाख रुपये दिए जाने चाहिए। इसके अलावा जन्म और मृत्यु पंजीकरण में हो रहे शोषण और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की गई। मनरेगा के तहत साल में कुल 300 कार्य और प्रतिदिन 500 रुपये मजदूरी देने की भी मांग ज्ञापन में शामिल थी। ज्ञापन में कुल सात मांगों के साथ चार अन्य मुद्दों का भी उल्लेख किया गया है। धरना समाप्त होने के बाद खंड विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्राप्त किया। धरने में महामंत्री रामजीत यादव, हीरालाल, सेवालाल, भरत राम यादव, अमजद अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed