फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Demand for conducting ballot papers, DMs handed over

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sun, 26 Mar 2017 02:08 AM IST
bhadohi hindi news
bhadohi hindi news Updated Sun, 26 Mar 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
 भारत मुक्ति मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा ने ईवीएम के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय धरना शुरू किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में ईवीएम हटाकर, बैलेट पेपर लागू करने की मांग की गई। कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार गौतम ने कहा कि गत दिनों उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विस चुनाव में चुनाव आयोग की ओर से मशीन में छेड़खानी कर भाजपा को फायदा दिलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि ईवीएम हटाओ, बैलेट पेपर लाओ और लोकतंत्र बचाओ। जनता ने जिसे वोट दिया वह हार गया, जबकि जिनको नकारी वह जीत गया। जनता खुद को ठगी महसूस कर रही है। कई राजनीतिक दलों ने इसको लेकर सवाल उठाया, लेकिन आयोग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। धरने में सम्राट, सुशील शास्त्री, देवेंद्र निराला, दिलीप राव, शमीम अंसारी, राज नारायण यादव, शेषमणि, उमाकांत, विनय, आनंद कुमार, राहुल मौर्य, कंतलाल मौर्य, प्रेमशंकर, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed