{"_id":"6ab2d5fb520354319c02e6f8","slug":"deled-exam-997-trainees-left-the-exam-on-the-second-day-bhadohi-news-c-295-1-svns1028-152426-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएलएड परीक्षा: दूसरे दिन 997 प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएलएड परीक्षा: दूसरे दिन 997 प्रशिक्षुओं ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
नगर के सोनीधापा इंटर कालेज परीक्षा केंद्र से डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा देकर निकलते परीक्
डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को तीन पालियों में जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई।
डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी के अनुसार तीन पालियों की परीक्षा में पंजीकृत 10312 के सापेक्ष 9315 प्रशिक्षु शामिल हुए। परीक्षा शुरू होने से पूर्व परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर कड़ी जांच के बाद प्रशिक्षुओं को परीक्षा कक्ष में भेजा गया।
जिले में डायट सहित 95 मान्यता प्राप्त कॉलेजों में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं की डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को तीन पालियों में हुई। पहली पाली में प्रथम सेमेस्टर के तृतीय प्रश्नपत्र विज्ञान की परीक्षा सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे तक हुई।
चतुर्थ प्रश्नपत्र गणित की परीक्षा सुबह 11.30 बजे से दोपहर बाद 12.30 बजे तक हुई। पंचम प्रश्नपत्र सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शाम चार बजे तक हुई।परीक्षा के लिए नगर के सोनीधापा बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज इमिलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़रांव, जीवनराम इंटर कॉलेज, वनदेवी इंटर कॉलेज सहित 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर डायट और माध्यमिक शिक्षा विभाग से नामित पर्यवेक्षक परीक्षा पर नजर रख रहे थे।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की तरफ से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 3453 के सापेक्ष 3120 प्रशिक्षु शामिल हुए।
दूसरी पाली में पंजीकृत 3691 के सापेक्ष 3341 प्रशिक्षु शामिल हुए। तीसरी पाली में पंजीकृत 3168 के सापेक्ष 2854 प्रशिक्षु शामिल हुए।