{"_id":"6671e5b956ad0aaa6a03b1d4","slug":"deed-of-sale-was-done-by-tampering-with-records-case-against-seven-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-113257-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अभिलेखों में हेराफेरी कर कराया बैनामा, सात पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अभिलेखों में हेराफेरी कर कराया बैनामा, सात पर मुकदमा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पिलखुना गांव में अभिलेखों की हेराफेरी कर जमीन का बैनामा कराने के मामले में कोतवाली पुलिस ने सात के खिलाफ जालसाजी, कुटरचना, आपराधिक साजिश समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। विवेचना के साथ ही नामजद लोगों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं।
त्रिलोकीनाथ तिवारी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उनका कहना था कि दूधनाथ निवासी पिलखुना पूरेमटुका आराजी के मालिक हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में ही उसे और उसकी माता केसपत्ती देवी को एक-एक बीघे जमीन का बैनामा कर दिया। दूधनाथ की मृत्यु के बाद उनकी चार पुत्रियों दुलरा देवी, कमला देवी, शैल कुमारी, पान कुमारी के नाम वरासत होकर खतौनी में दर्ज हो गया। उसके बाद निखिल कुमार ने दूधनाथ से तथाकथित वसीयत के आधार पर एक पक्षीय रूप से तहसीलदार न्यायिक ज्ञानपुर न्यायालय से 11 जनवरी 2023 को वारिस दर्ज करा लिए। निखिल कुमार ने फर्जी तरीके एवं षडयंत्र के तहत उसकी जमीन का बैनामा प्रिया तिवारी को कर दिया। जिसको लेकर थाने में शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हरकिरन कौर के यहां प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने माह भर पूर्व ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने उक्त प्रकरण में प्रिया तिवारी, उर्मिला देवी, रमाशंकर निवासी पिलखुना, राजन कुमार निवासी महुआरी, निखिल कुमार, दिनेश कुमार और पान कुमारी निवासी नीभापुर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 419, 120बी, 467, 468 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।