फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   death

सड़क हादसे में महिला की मौत,युवक घायल

Wed, 11 Nov 2020 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
death
औराई के टेढ़वा में महिला की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : BHADOHI
घोसिया/लालानगर। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई जबकि युवक घायल हो गया। घटना से नाराज मृतक के परिजनों संग ग्रामीणों ने औराई-मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। सहसेपुर उमापुर निवासी मनोरमा देवी (37) रोजाना की तरह टहलने निकली थीं। टेढ़वा तिराहा के पहुंची थी कि किसी वाहन की चपेट में आ गई। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लोगों ने टक्कर मारने वाले वाहन को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। जानकारी होने पर परिजनों समेत ग्रामीण औराई-मिर्जापुर मार्ग पर चक्काजाम करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे एसएचओ श्रीकांत राय ने लोगों को किसी तरह समझाकर जाम समाप्त कराया। जकि घटना चील्ह थाना में होने के कारण काफी देर तक पुलिस सीमा विवाद में भी उलझी रही लेकिन चील्ह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, दूसरी घटना राजमार्ग स्थित अमवां के पास हुई। जहां खमरिया निवासी अरमान (25) बाइक से सामान की खरीदारी करने गोपीगंज बाजार आ रहा था। उसी समय असंतुलित होकर बाइक समेत गिर कर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed