{"_id":"594d75e14f1c1bb6438b4627","slug":"death-anniversary-of-dr-mukherjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस के रूप में मनी डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस के रूप में मनी डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि
bhadohi news
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपा कार्यकर्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रुप में मनाई। जयहिंद शिक्षा निकेतन में आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद ने हमेशा शिक्षा के लिए प्रेरित किया। उनके पदचिन्हों पर चल कर शिक्षित समाज की स्थापना हो सकती है। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पअर्पित कर हुआ।
सत्यशील जायसवाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने हमेशा शिक्षा पर जोर दिया। उन्हें पता था कि शिक्षित होकर विश्व में कहीं भी परचम लहराया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य पर भी जोर दिया और किशोरों और युवाओं को स्वास्थ्य के मतलब समझाएं। जनसंघके बाद भाजपा का गठन करने वाले संस्थापक कहते थे कि देश के अति पिछडों को मुख्य धारा में लाना है। सबका साथ सबका विकास उनकी ही सोच थी। नगर अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता ने बताया कि रविवार, 25 जून को जयहिंद शिक्षा निकेतन में प.दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के तहत जन कल्याण सम्मेलन का आयोजित किया गया है। इस सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मान करते हुए योजनाओं के लाभ के लिए लोगों को जागरुक किया जाएगा।
कार्यक्रम के लिए कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। कहा गया कि लाभार्थियों को चिन्हित कर कार्यक्रम में सहभा
गिता सुनिश्चित करें। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी होंगे। बैठक में डा.विनोद कुमार सोनकर, ओम सिंह, दीपू विश्वकर्मा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, अरुण कुमार जायसवाल, अजय दूबे, विनय यादव, सोहन श्रीवास्तव, सलिल कुमार आदि रहे।