{"_id":"6a3598fb7d21bf254306b110","slug":"death-after-instagram-message-to-neighbor-attacked-with-scissors-upon-objection-bhadohi-news-c-192-1-svns1035-155686-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: इंस्टाग्राम पर पड़ोसी को लिखा हो गई मौत, विरोध किया तो कैंची से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: इंस्टाग्राम पर पड़ोसी को लिखा हो गई मौत, विरोध किया तो कैंची से हमला
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के वासलीगंज पकौड़ी लाल की गली में राज कनौजिया ने पड़ोस के विनीत गुप्ता के बारे में इंस्टाग्राम पर मरने की पोस्ट कर दी। विनीत ने विरोध किया तो शुक्रवार दोपहर में राज ने अपने भाई के साथ विनीत और उसके भाई पर कैंची से हमला कर दिया। हमले में विनीत घायल हो गया। लोगों ने बीच-बचाव किया। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की।
संध्या गुप्ता ने तहरीर देकर बताया कि उसके पुत्र विनीत गुप्ता की फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर मोहल्ले के राज कनौजिया ने लिख दिया कि विनीत की मौत हो गई है। वह कई बार ऐसा कर चुका है। बृहस्पतिवार को विनीत गुप्ता ने राज को मना गया। शुक्रवार को विनीत गुप्ता (18) केबी कॉलेज बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा देकर घर वापस आया तो राज और उसके भाई ने घेर लिया।
पुत्र ने फोटो डालने से मना किया पर दोनों भाई ने मिलकर कैंची व कटर ब्लेड से हमला कर घायल दिया। छोटा भाई आर्यन गुप्ता (14) बचाने गया ताे उसे भी कैंची मारकर घायल कर दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। शहर कोतवाल दयाशंकर ओझा नेे बताया कि दोनों का घर आमने-सामने है। राज कनौजिया विनीत गुप्ता के मरने की फर्जी खबर पोस्ट की थी। बृहस्पतिवार को पंचायत के बाद पोस्ट डिलीट हुआ। शुक्रवार को मारपीट हो गई। राज कनौजिया और वंश कनौजिया पर प्राथमिकी दर्ज की गई।