फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Deadly attack on cousin brother after hawai firing in bhaodi police custody former gram pradhan son and brothe

भदोही: हवाई फायरिंग के बाद चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला, पूर्व प्रधान का भाई और बेटा हिरासत में

Wed, 23 Mar 2022 12:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Mar 2022 12:01 PM IST
सार

भदोही के चकनिरंजन गांव में पुरानी रंजिश में बुधवार सुबह बाइक सवार दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ। हवाई फायरिंग के भी आरोप हैं। 

विज्ञापन
Deadly attack on cousin brother after hawai firing in bhaodi police custody former gram pradhan son and  brothe
भदोहीः गोपीगंज कोतवाली में पीड़ितों ने दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के चकनिरंजन गांव में बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हवाई फायरिंग के बाद दो चचेरे भाइयों पर जानलेवा हमला किया गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान के भाई और बेटे को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चकनिरंजन गांव निवासी आशीष उपाध्याय (40) पुत्र आसाराम उपाध्याय अपने चचेरे भाई मनीष उपाध्याय (24) पुत्र राम प्रसाद उपाध्याय के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के पूर्व प्रधान ने बाइकसवार करीब छह साथियों के साथ दोनों चचेरे भाइयों को घेर लिया।

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

देसी असलहा निकालकर आशीष उपाध्याय के कनपटी के पास से गोली चलाई।  दूसरा राउंड चलाने वाले थे तभी आशीष ने गोली चलाने वाले का हाथ उठा दिया। इस दौरान हमलावर ने असलहे की मुठिया से वारकर आशीष को घायल कर दिया। वहीं ईंट-पत्थर से मारकर मनीष को भी जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग मौके पर जुटते उससे पहले हमलावर फरार हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रधान के भाई और पुत्र को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed