{"_id":"5e02538b8ebc3e87fc6b8a2d","slug":"dead-body-of-youth-found-on-railway-track-bhadohi-news-vns501536864","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव,हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पटरी पर मिला युवक का शव,हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरियावां। रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास मंगलवार की सुबह रेल पटरी के मध्य में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही वहां पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। जीआरपी जंघई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
सुरियावां के कुसौड़ा गांव निवासी प्रदीप उर्फ पप्पू सरोज (40) ट्राली रिक्शा चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार को भोर में चार बजे वह शौच की बात कहकर घर निकला और प्रकाश पेंटर से किराए पर ट्राली रिक्शा लेकर काम पर चला जाएगा। थोड़ी ही देर बाद पता चला कि उसका शव रेलवे ट्रैक पर लहुलूहान स्थिति में पड़ा है। शव की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी, वैसे-वैसे बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई और शव की पहचान कर परिजनों और जीआरपी जंघई को सूचना दी। ग्राम प्रधानपति संजय श्रीवास्तव के साथ मां अभिराजी देवी, पत्नी शांति देवी, पुत्र लवकुश, अजय, संजय रोते हुए मौके पर पहुंच गए। युवक ने आत्महत्या की या उसी हत्या की गई यह स्पष्ट नहीं हो सका। उधर जंघई जीआरपी प्रभारी रणजीत श्रीवास्तव दलबल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा कि मौत कैसे हुई।