फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of youth found in canal in bhadohi crime in up

नहर में तैरता मिला युवक का शव: ननिहाल गया था लेकिन वापस नहीं लौटा, मुंबई के प्राइवेट कंपनी में करता था काम

Sat, 10 Sep 2022 01:25 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 10 Sep 2022 01:25 PM IST
सार

भदोही के लठिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने के कोहराम मच गया। 
जेब में मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त सरईमिश्रानी गांव निवासी संतोष के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Dead body of youth found in canal in bhadohi crime in up
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही थानाक्षेत्र के लठिया गांव में शनिवार की सुबह एक युवक का शव बहता मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। जेब में मिले कार्ड से उसकी शिनाख्त सरईमिश्रानी गांव निवासी संतोष के रूप में हुई। घटना की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

शनिवार की सुबह लोगों ने नहर में तैरता शव देखा। मौके पर देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। परिवार वालों के मुताबिक संतोष पुत्र तेजधर शुक्रवार को दोपहर अपने ननिहाल लठिया गया था। वहां पर खाना आदि खाकर रात में करीब नौ बजे निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट और मुंह से खून निकल रहा था। इसको लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।  संतोष मुंबई में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अभी एक माह पूर्व वह घर आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed