{"_id":"65cdbb186d3936f5b802539a","slug":"dead-body-of-young-man-found-in-well-in-bhadohi-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कुएं से उठ रही थी दुर्गंध, लोगों ने देखा तो युवक का मिला शव; हत्या कर शव फेंकने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कुएं से उठ रही थी दुर्गंध, लोगों ने देखा तो युवक का मिला शव; हत्या कर शव फेंकने की आशंका
Thu, 15 Feb 2024 01:26 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:26 PM IST
सार
भदोही शहर के बीच में कुएं से दुर्गंध आने पर लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस के सहयोग से स्थानीय गोताखोर के कुएं में उतरने पर शव मिलने की जानकारी हुई। युवक का शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
bhadohi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही के नगर अंजही मोहाल केडवरिया स्थित एक कुएं में युवक का शव बरामद हुआ। नगर के बीच कुएं में लाश मिलने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान हो गई शनि (30) पुत्र जोखू पासी निवासी सदरेपुर के रूप में हुई।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुरेश चंद ने बताया शनिवार को उसके गाव के दो युवक भाई को साथ ले गए थे जिसके बाद दोनो घर वापस आ गए। पूछने पर मेरे भाई के बारे में कोई जानकारी नही दी गई। दो दिन भाई की तलाश के बाद हंडिया थाना में मामले की सूचना भी दी गई है। बताया उसका भाई बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पूरे भागवत निवासी शारदा बिंद का केडवरिया में पुराने मकान के सामने पक्का कुआ है। गुरुवार सुबह से कुएं से दुर्गंध उठ रही थी। लोग जानवर मरा होने की आशंका जता रहे थे। हालांकि दुर्गंध जब तेज हुआ तो लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष सिंह, दीवान एजाज खान ने स्थानीय गोताखोर रामखेलावन बिंद को कुएं में उतारा। कुएं में शव होने की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने उसकी जेब से एक मोबाइल बरामद किया।
विज्ञापन
मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।