फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   dead body of young hanging from tree in bhadohi crashed pickup parked at distance relatives suspected murder

UP : पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, कुछ दूरी पर खड़ी थी दुर्घटनाग्रस्त पिकअप; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sat, 26 Oct 2024 07:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 07:31 PM IST
सार

Bhadohi News : लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर औराई थाना की पुलिस भी मौके पहुंच गई। शिनाख्त के बीच ही कुछ दूरी पर एक वाहन दिखाई दिया। उसकी तलाशी ली गई तो वाहन में युवक की एक आईडी मिली। इसी के आधार पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई।

विज्ञापन
dead body of young hanging from tree in bhadohi crashed pickup parked at distance relatives suspected murder
मौके पर जुटी भीड़ और कार्रवाई करती हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही के औराई थाना क्षेत्र के तिउरी गांव में बगीचे में पेड़ से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली। युवक की पहचान हाईवे के दक्षिणी लेन पर खड़ी उसकी ऑटो से मिले डीएल के आधार पर हुई। उसका शव हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित बगीचे में लटकता मिला था। मृतक का वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त था।

विज्ञापन


औराई कोतवाली के महराजगंज क्षेत्र के तिऊरी गांव में वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन पर स्थित बगीचे की ओर टहलने निकले ग्रामीणों को हाईवे पर एक पेड़ से लटकती लाश दिखाई दी। युवक लाल टी शर्ट और काला पैंट पहने हुआ था। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। काफी प्रयास के बाद जब युवक की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इधर दक्षिणी लेन पर सुबह से ही एक पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हालत में देखी जा रही थी। शक होने पर लोगों ने देखा तो वह खाली था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी सूचना पुलिस के पास पहुंची तो पता चला कि वह उसी युवक की पिकअप थी। पुलिस ने पिकअप की तलाशी ली तो मृतक की पहचान प्रयागराज के कोरांव थाना क्षेत्र के रमनिया निवासी अंकित मिश्रा (30) पुत्र चंद्रमा मिश्रा के रूप में हुई।

dead body of young hanging from tree in bhadohi crashed pickup parked at distance relatives suspected murder
मौके पर जुटी भीड़ और कार्रवाई करती हुई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

परिजनों में मचा कोहराम
पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए और वे बेटे के हत्या की आशंका जता रहे हैं। वहीं, इस संबंध में औराई प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि युवक की शिनाख्त हो गयी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

20 दिन में दूसरा मामला, सार्वजनिक जगह पर पेड़ से लटकती मिली लाश
जिले में 20 दिन के भीतर यह दूसरा मामला है। जब किसी सार्वजनिक जगह पर खुले में पेड़ से लाश लटकती मिली थी। इसके पहले नौ अक्तूबर को चौरी थाना क्षेत्र के अनेगपुर के पास एक मजदूर की पेड़ से लटकती लाश मिली थी।

झारखंड जिले के करमो थाना क्षेत्र के चान्हो निवासी मजदूर रामा उरांव पुत्र तिरसा भगत अपने कुछ साथियों के साथ अनेगपुर में ईट भट्ठे पर काम करने आया था। गांव से दूर डीह बाबा के पास एक जंगली पेड़ पर गमछे के सहारे उसका शव लटकता मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed