फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree branch with the help of a rope

Bhadohi News: पेड़ की डाल पर रस्सी के सहारे लटका मिला युवक का शव

Sat, 08 Jun 2024 03:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree branch with the help of a rope
कोतवाली क्षेत्र के पूरेदीवान गांव में शुक्रवार की सुबह नीम की डाल पर रस्सी के सहारे मुकेश बिंद (24) का शव लटका मिला। खबर मिलते ही गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पेड़ से शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक ने आत्महत्या की या कहीं से उसकी हत्या कर शव पेड़ से रस्सी के लटकाया गया। इसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। घटना से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्रामीण शौच के लिए गए तो गुमटी के बगल में एक नीम के पेड़ में युवक का शव लटकता मिला। यह देख मौजूद लोग परेशान हो गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसकी शिनाख्त पूरेदीवान गांव निवासी मुकेश बिंद पुत्र बबऊ बिंद के रूप में हुई। उसका शव जमीन से महज चार फीट ऊपर नीम की पतली डाल में प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ ज्ञानपुर प्रभात राय पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पीएम के लिए भेजा। परिवार वालों के मुताबिक मुकेश दो दिन पूर्व अपने मामा के यहां जाने के लिए कहकर निकला था। बृहस्पतिवार को घर आने के बाद फिर कहीं निकल गया। शुक्रवार को सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। मृतक के जेब से मिले मोबाइल को पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। सीओ प्रभात राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि हत्या है या आत्महत्या। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed