फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead body of 10th class student found hanging on the second floor of the clinic.

Bhadohi News: क्लीनिक के दूसरे तल पर फंदे से लटकता मिला 10वीं की छात्रा का शव

Sun, 29 Sep 2024 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of 10th class student found hanging on the second floor of the clinic.
स्टेशन रोड मुल्ला तालाब स्थित जीवन प्रतिमा क्लीनिक के दूसरे तल पर शनिवार की सुबह 10वीं की छात्रा का फंदे से लटकता शव पाया गया। जिस कक्ष में छात्रा का शव मिला, वह उसी में वह अपनी नर्स मां और दो बहनों के साथ रहती थी। मौत किस वजह से हुई, इसे लेकर जांच में जुटी पुलिस देर रात तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी।
विज्ञापन

भदोही के डुड़वा कुकरौठी निवासिनी सुमित्रा देवी स्टेशन रोड स्थित क्लीनिक में नर्स के रूप में सात वर्ष से काम कर रही हैं। वह उसी क्लीनिक वाले भवन में ही दूसरे तल पर अपनी तीन बेटियों के साथ रहती हैं। जबकि, पति उदय शंकर सरोज मुंबई में काम करते हैं। तीनों पुत्रियों का दाखिला भदोही नगर के ज्ञानदेवी बालिका इंटर कॉलेज में कराया गया था। दूसरे नंबर की खुशी 10वीं की छात्रा थी। शनिवार की सुबह उसके कमरे से रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। अंदर जाकर देखा तो खुशी का शव फंदे से लटक रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक छात्रा के पैर फर्श से लगे हुए थे। जान गंवाने वाली छात्री खुशी की बहन राधिका ने बताया कि शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद वह नीचे के कमरे में चली गई थी। उसकी बहन खुशी ऊपर के कमरे में ही पढ़ रही थी। सुबह जब विद्यालय जाने के लिए उसे बुलाने गई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रही थी। छात्रा की मौत की जानकारी मिलने के बाद सीओ अजय कुमार चौहान और कोतवाल एके त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। सीओ अजय सिंह चौहान ने बताया कि परिवार की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उसकी मां सात साल से क्लीनिक में नर्स के रूप में कार्यरत है। क्लीनिक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. जेपी मौर्य का है। चिकित्सक महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय (एमबीएस) अस्पताल में संविदा पर कार्यरत हैं। छात्रा के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं मिले हैं। छात्रा की मां सुमित्रा देवी और उसकी दोनों छोटी बहनों राधिका व समृद्धि बेसुध पड़ी रहीं । पुलिस ने घटना की सूचना मुंबई में रह रहे पिता को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed