फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Dead bodies of people who had love marriage found near railway track

Bhadohi News: रेल पटरी पास मिले प्रेम विवाह करने वालों के शव

Sun, 19 May 2024 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 09:30 PM IST
विज्ञापन
Dead bodies of people who had love marriage found near railway track
भदोही। प्रेम विवाह करने वाले जोड़े का शव रविवार सुबह पकरी रेलवे लाइन पास पाया गया। उन्होंने घर वालों से बगावत करके शादी करने कर ली थी। युवक और युवती के परिजनों का कहना है कि उन्होंने ट्रेन से कटकर जान दे दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र गौतम और ललिता का घर भदोही नगर के जलालपुर दलित बस्ती में 100 मीटर की दूरी पर है। दोनों में महीनों पहले प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। दोनों घर छोड़ कर चले गए और विवाह कर लिया। लड़की के पिता ने बताया कि लगभग ढाई महीने पहले बिना किसी को कुछ बताए उनकी बेटी घर से चली गई थी। ऐसी ही बात जितेंद्र के परिजनों ने बताई। दोनों ने विवाह कर लिया और कुछ दिन बाद घर लौट आए। दोनों साथ रहने लगे थे।
विज्ञापन

मोहल्ले में लोगों ने बताया कि शनिवार की रात ही दोनों कही चले गए थे। रविवार को सुबह दोनों के शव पकरी में रेलवे लाइन के किनारे मिला। सूचना होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी चौकी प्रभारी लालधर प्रसाद ने बताया कि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed